Skip to main content

Featured

जातक कथाएँ: महात्मा बुद्ध की प्रेरणादायक कहानियों की सूची

ज्ञान • करुणा • सदाचार जातक कथाएँ महात्मा बुद्ध से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का संग्रह — ऐसी कहानियाँ जो हमें दया, धैर्य, बुद्धिमानी, त्याग और अच्छे आचरण का महत्व समझने में मदद करती हैं। जातक कथाओं का परिचय जातक कथाएँ बौद्ध साहित्य की प्रसिद्ध कथाओं में शामिल हैं। इनमें बुद्ध के पूर्वजन्मों से जुड़ी परंपरागत कहानियाँ मिलती हैं, जिनमें मनुष्यों और पशु-पक्षियों के माध्यम से जीवन की सीख दी जाती है। इन कथाओं में करुणा, सत्य, समझदारी, धैर्य, उदारता और दूसरों की सहायता जैसे गुणों को विशेष महत्व दिया जाता है। पाठकों के लिए: नीचे कहानियों के नाम विषय-सूची के रूप में दिए गए हैं। जहाँ किसी कहानी का अलग लेख उपलब्ध हो, वहाँ उसके वास्तविक लिंक को संबंधित शीर्षक से जोड़ा जा सकता है। कहानियों की संपूर्ण सूची परिचय और प्रारंभिक कथाएँ परिचय आम चोर इसिसंग का प्रलोभन उल्लू का राज्याभिषेक कंदरी और किन्नरा ककुस...

मोर और सारस

 मोर और सारस 

एक  सारस और मोर  में बहुत गहरी मित्रता थी । वे हमेशा साथ-साथ रहते  थे । एक बार मोर सारस का मजाक उड़ाने लगा: ”मित्र, मेरे  सुन्दर पंखों और रंग-बिरंगी पूँछ को देखो । मैं कितना ज्यादा सुंदर हूं ।

अब जरा खुद को देखो । तुम तो बिल्कुल भी सुदर नहीं हो । तुम एक ही रंग के बने हो।” यह कहकर मोर  नाचने लगा । सारस को यह बात बिल्कुल भी  पसंद नहीं आई । उसे मोर पर बहुत आश्चर्य हुआ । सारस, मोर को अपना भाई जैसा मानता था।

तब सारस ने मोर को सबक सिखाने के लिए जवाब दिया : "मित्र, इसमें कोई शक नहीं कि तुम्हारे पूंछ व पंख  बहुत ही सुंदर हैं । तुम अच्छा नाच भी सकते हो।  मगर मुझे दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि तुम्हारे सुंदर पंख व पूंछ किसी काम के नहीं हैं । और मैं यह बताता हूँ की कैसे ?


 मुझे देखो मैं आकाश में ऊचा उड़ सकता हूँ , और क्या तुम उड़ सकते हो ?   ।  यह कहकर सारस आकाश में उड़ गया । आकाश में पहुंच कर सारस ने आवाज दिया : ” आओ मेरे मित्र, मेरे साथ उडो ।” 

पर भला मोर कैसे उड़ सकता था। र्शम के मारे मोर का सिर नीचे हो गया ।

इसलिए बड़े लोग कह गये हैं :

गर्व योग्यता पर करें, न कि सुंदरता पर।


Comments